प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति को किया फोन, मजाक उड़ाने पर खेद जताया

Bharat varta desk:

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री कर मजाक उड़ाया. सभापति धनखड़ ने इस मामले पर सदन में आपत्ति भी जताई. वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन कर इस मुद्दे पर बात की है. पीएम मोदी ने धनखड़ से कहा कि आपको जो आज सुनना पड़ा है, वो मैं पिछले 20 सालों से सुन रहा हूं. मगर ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. 

राज्यसभा सभापति धनखड़ ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया. उन्होंने कहा कि जो आज आपको सुना पड़ा, मैं पिछले 20 सालों से यह सब सुन रहा हूं, लेकिन जिस तरह से सदन के अंदर देश के उपराष्ट्रपति होते हुए आपको यह सुनना पड़ा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. जिस तरह से सदन के बाहर राज्यसभा के सभापति का मजाक उड़ाया गया वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है.

दरअसल, संसद के दोनों सदनों से 140 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया. इसका विरोध जताते हुए विपक्षी सांसदों ने मंगलवार (19 दिसंबर) को संसद परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान सदन की ‘मॉक कार्यवाही’ का आयोजन भी हुआ. कुछ सांसद संसद भवन के नए मकर द्वार पर धरना दे रहे थे. उसी समय टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति धनखड़ की नकल उतारी. मौके पर मौजूद राहुल गांधी ने इस पूरी मिमिक्री को अपने मोबाइल फोन में कैद भी किया. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago