बड़ी खबर

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पटना पहुंची, हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वागत

पटना संवाददाता: पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप मंगलवार को पटना पहुंची. वैसे इसे 13 जनवरी को पटना लाया जाना था मगर एक दिन पहले ही पहुंच गई है. इन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के केंद्र में रखा गया है. यहां से वैक्सीन को अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा. पहली खेप में करीब 5.50 लाख वैक्सीन के पहुंचने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है. जब पहली खेप पटना हवाई अड्डे पर पहुंची तो उसके स्वागत के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी वहां मौजूद थे. उन्होंने कहा कि आज की तारीख बिहार के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बनेगी. उन्होंने कहा कि स्वदेशी वैक्सीन का पटना आना हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है. उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago