
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी. अपर्णा यादव को लेकर काफी पहले से ही भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं. अपर्णा यादव हमेशा से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की तारीफ करती आई हैं. यहां तक उन्होंने राम मंदिर के लिए 11 लाख 11 हजार का चंदा भी दिया था. इसके साथ दत्तात्रेय होसबले कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह बनने पर उनके साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी.
अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ की कैंट सीट से लड़ा था. कैंट विधानसभा क्षेत्र से 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव दूसरे नंबर पर रही थीं. वह भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं. हालांकि, अपर्णा को करीब 63 हजार वोट मिले थे. अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More