
Bharat Varta Desk : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर की बुधवार को होने वाली 100वीं जन्म जयंती से पहले उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है।
इस ऐलान के बाद कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने मोदी सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमें 36 साल की तपस्या का फल मिला है। मैं अपने परिवार और बिहार के 15 करोड़ो लोगों की तरफ से सरकार को बधाई देना चाहता हूं।
पिछड़ों का सम्मान बढ़ा : संजय मयूख
कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के लिए चुने जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय जो कोई एक व्यक्ति दे सकता है, उसका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। मोदी सरकार ने जेपी आंदोलन के अग्रणी सेनानी के प्रति बड़ी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस निर्णय से पिछड़ों का सम्मान बढ़ा है। यह बिहार ही नहीं सम्पूर्ण भारतीयों का सम्मान है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More