
Bharat varta desk:
कर्नाटक में 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई प्रमुख नेताओं ने वोट गिराए हैं। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता 2,615 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है।
राज्य में पिछले 38 वर्षों से हर 5 साल में सत्ता बदलती आ रही है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। इसलिए इस बार का चुनाव भी बहुत दिलचस्प नजारा पेश कर रहा है। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More