
Oplus_131072
Bharat varta Desk
कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो या पदयात्रा के दौरान बिहार की राजधानी पटना में भारी हंगामा हुआ. पटना के डाक बंगला चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद पटना पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग भी किया. कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की. बड़ी संख्या में पुलिसवालों की तैनाती के बीच कांग्रेस एनएसयूआई ( NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया गया. पटना पुलिस उन्हें पुलिस वैन बिठाकर थाने ले गई.
उधर कन्हैया कुमार की यात्रा में शामिल होने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने पटना में बड़ा बयान दिया है. दरअसल पटना पहुंचे सचिन पायलट ने अपने बयान से न सिर्फ आरजेडी बल्कि तेजस्वी यादव को भी बड़ा झटका दिया है. सचिन पायलट ने बिहार में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कौन किस पद पर बैठेगा यह चुनाव में जीत के बाद तय होगा. वहीं बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने सचिन पायलट के इस बयान का समर्थन किया है.
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More