
bhatat varta desk: आरा और पटना में एसपी रहे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय तिवारी समेत 7 पुलिस अधिकारियों को भारत सरकार ने गृह मंत्री मेडल प्रदान किया है। इनमें पटना के चर्चित इंडिगो मैंनेजर रुपेश हत्याकांड के उदभेदन मे शामिल पुलिस कर्मियों को भी मेडल से नवाजा गया है। पटना के तत्कालीन सिटी एसपी विनय तिवारी के अलावा उनकी टीम मे शामिल इंस्पेक्टर रामशंकर, इंस्पेक्टर विनय प्रकाश,इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, सब-इंस्पेक्टर मो. चांद परवेज और सब-इंस्पेक्टर मो. गुलाम मुस्तफा शामिल हैं। जबकि अररिया मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले मे बेहतर अनुसन्धान के लिए तत्कालीन एसपी सायली धुरत भी सम्मानित की गई हैं। अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए हर साल 12 अगस्त को देश भर के पुलिस व जांच पदाधिकारियों का नाम पदक के लिए घोषित किया जाता है। इस साल देश के 151 पुलिस पदाधिकारियों का चयन इस पदक के लिए किया गया है। इसमें सात बिहार पुलिस के हैं।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More