
Oplus_131072
Bharat varta Desk
ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वे बिहार के नालंदा जिला के रहने वाले थे और वे उप महाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना में अपनी सेवा दे रहे थे।
झारखंड में तैनाती पिछले साल हुई थी। शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित निजी आवास से कोयला खदान की ओर जाते समय कटकमदाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास चापरहिया सवार कुमार गौरव को अपराधियों ने गोली मार दी। वह बिहार के नालंदा से पूर्व सांसद रामस्वरूप प्रसाद के सगे भतीजे थे। झारखंड की पोस्टिंग के पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली में थे। एनटीपीसी के अधिकारी संवर्ग में वह नेता के रूप में भी जाने जाते थे।
एकंगरसराय प्रखंड के ओप पंचायत के हासेपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र थे। घर में मां और पत्नी के अलावा 11 साल की एक बेटी है। सभी हजारीबाग में ही रहते थे। बाइक सवार अपराधियों ने जब उन्हें जिस तरह से गोली मारी, उससे साफ पता चलता है कि अपराधी उनकी हत्या के लिए पहले से रेकी कर रहे थे।
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More
Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More