
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: मौलाना मजहरूल हक विश्वविद्यालय के कुलपति मो. कुद्दुस ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में पिछले दिनों सरकार और राजभवन को शिकायत की थी। कुलपति ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति एसपी सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उनके द्वारा खरीद बिक्री मामले में की गई धांधली से राजभवन को अवगत कराया था। उन्होंने इशारों में राजभवन पर भी निशाना साधा था। मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने उनके खिलाफ 5 करोड़ के मानहानि की नोटिस भेजी थी। आज मो खुदुस ने आखिरकार खुद अपना इस्तीफा राजभवन को भेज दिया।
उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि यहां काम करने का माहौल नहीं है। मौजूदा परिस्थिति में वे काम नहीं कर सकते। लिहाजा पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मो. कुद्दुस ने भ्रष्टाचार के उन मामलों का भी जिक्र किया है जो उन्होंने उठाया था।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More