
bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठवीं के बाद आज राजभवन में शपथ ग्रहण किया। इसके साथ महागठबंधन दल के दूसरे नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। इस मौके पर लालू परिवार के कई सदस्य राजभवन में मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा की सरकार केंद्र में नहीं बनेगी। पत्रकारों के सवालों के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग वर्ष 2014 में आए थे वह वर्ष 2024 के बाद नहीं रह पाएंगे। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा का एप्रोच उनके प्रति अच्छा नहीं था। यह बात उनकी पार्टी के दूसरे लोगों से पूछ लीजिए। अटल बिहारी बाजपेई और नरेंद्र मोदी की तुलना के बारे में किए गए सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई का क्या कहना? उनकी सरकार में हम लोग जार्ज फर्नाडिस के नेतृत्व में शामिल हुए थे। बहुत ही सम्मान देते थे। वह मुझे बहुत मानते थे। नरेंद्र मोदी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी के बारे में कुछ नहीं कहना।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More