
Bharat varta desk: आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार शक्ल लेती दिख रही है। करीब 2 बजे दिन में नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। तेजस्वी का उप मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। इस मंत्रिमंडल में नीतीश 7 दलों का नेतृत्व करेंगे। इनमें एक निर्दलीय विधायक भी हैं। वाम दल ने बाहर से समर्थन किया है। नीतीश कुमार ने कुल 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
मंत्री पद को लेकर मुख्यमंत्री और राजद के बीच मंथन चल रहा है। विधायकों की संख्या के हिसाब से राजद को अधिक मंत्री पद मिलेंगे। दूसरे नंबर पर जनता दल यू और तीसरे नंबर पर कांग्रेस होगी। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद आरजेडी को मिल सकता है।
उधर एनडीए से नीतीश कुमार के अलग होने पर भाजपा ने जनता दल यू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता आज पटना में धरना पर बैठ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में राज्य के सभी प्रमुख नेता शामिल हैं। वे नीतीश के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More