
Bharat varta desk:
नए राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे वहां एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम अयोध्या में रोड शो करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अयोध्या पहुंचेंगे. वे वहां करीब 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे. यहां नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. दो अमृत भारत और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम अयोध्या में चार नव पुनर्विकसित, चौड़ी और सौन्दर्यीकृत सड़कें – रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और श्री राम जन्मभूमि पथ का उद्घाटन करेंगे. पीएम के अयोध्या पहुंचने पर देशभर से कलाकारों के विभिन्न समूहों द्वारा स्वागत किया जाएगा. एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन, राम पथ मार्ग तक कुल 40 स्टेज तैयार किए गए हैं. यहां 1,400 से ज्यादा कलाकार लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More