बड़ी खबर

आज प्रधानमंत्री अयोध्या में, 16000 करोड़ की योजनाओं का देंगे सौगात,शंखनाद, डमरू वादन, फूलों से सजे रास्ते… PM मोदी के स्वागत के लिए सज गई अवध नगरी

Bharat varta desk:

नए राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे वहां एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम अयोध्या में रोड शो करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अयोध्या पहुंचेंगे. वे वहां करीब 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे. यहां नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. दो अमृत भारत और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम अयोध्या में चार नव पुनर्विकसित, चौड़ी और सौन्‍दर्यीकृत सड़कें – रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और श्री राम जन्मभूमि पथ का उद्घाटन करेंगे. पीएम के अयोध्या पहुंचने पर देशभर से कलाकारों के विभिन्न समूहों द्वारा स्वागत किया जाएगा. एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन, राम पथ मार्ग तक कुल 40 स्टेज तैयार किए गए हैं. यहां 1,400 से ज्यादा कलाकार लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

11 hours ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

23 hours ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

2 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

6 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

1 week ago