बिजनेस

आईआईटी, पटना करेगा बिहार के दूसरे बी हब का संचालन


पटना : बिहार स्टार्टअप को मजबूती प्रदान करने के लिए मौर्या लोक के बाद दूसरा बी हब पटना के फ्रेजर रोड स्थित बिहार राज्य वित्तीय निगम की बिल्डिंग में प्रारंभ होने वाला है। उद्योग विभाग और बिहार स्टार्टअप फंड ने बिहार राज्य में प्रारंभ हो रहे इस दूसरे बी हब के संचालन की जिम्मेदारी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना के इनक्यूबेशन सेंटर को सौंपी है। इस आशय के सहमति पत्र पर उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ टी एन सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बिहार सरकार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक, योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला और सूचना प्रौद्योगिकी के अपर मुख्य सचिव संतोष कुमार मल्ल उपस्थित रहे। इस मौके पर विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करने में बी हब की विशेष भूमिका है। इमर्जिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में बिहार देश का अग्रणी राज्य है। स्टार्टअप उद्यमियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नए को वर्किंग स्पेस के प्रारंभ हो जाने पर स्टार्टअप सिस्टम और मजबूत होगा। फ्रेजर रोड स्थित कॉमन वर्किंग सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कुछ दिनों में ही पूरा काम हो जाएगा। इसके बाद स्टार्टअप उद्यमियों को इस कॉमन वर्किंग सेंटर पर आकर काम करने का मौका मिलेगा। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि स्टार्टअप के संबंध में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं का मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार स्टार्टअप की टीम हर जिले में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago