
मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बादनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) गिरफ्तार की गई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिया के लिए जमानत की अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
न्यायिक प्रक्रिया के तहत पहले रिया की ज्यूडिशियल कस्टडी पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। इसमें रिया को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। जबकि रिया के वकील सतीश मानशिंदे की ओर से दाखिल जमानत की याचिका पर सुनवाई जारी रही। बाद में कोर्ट जमानत की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के सामने एनसीबी ने रिया की जमानत का विरोध किया। अब रिया रिया घर नहीं जाएंगी। उन्हें अभी जेल भी नहीं भेजा जाएगा क्योंकि सूर्यास्त के बाद कैदियों की गिनती और उन्हें बैरक में भेजे जाने के बाद जेल में एंट्री बंद हो जाती है। ऐसे में रिया को एनसीबी दफ्तर में ही रात भर रुकना होगा जहां से सुबह उन्हें जेल भेजा जाएगा। रिया के मामले में सबसे बड़ा पेच धारा 27 (A) में फंसा। इस धारा में 10 साल कैद की सजा है। रिया के खिलाफ यह धारा लगाई गई है। 27 (A) में अवैध ड्रग ट्रैफिकिंग में पैसे के लेन-देन का का मामला आता है। जिस धारा में 10 साल या उससे अधिक सजा का प्रावधान है, ऐसे मामलों में आम तौर पर अदालत बेल नहीं देती है।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More