
पटना। आरपीएफ की टीम ने पटना में फर्जी आईडी पर रेल टिकट बनाने वाले एक ट्रेवल एजेंट को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, वह 1000 रुपए में रीयर मैंगो सॉफ्टवेयर से टिकट बनाता था। राजेंद्रनगर आरपीएफ की टीम ने आरक्षित टिकट बनाने वाले एजेंट गोपाल कुमार को गिरफ्तार कर गोविंद ट्रेवल्स से 36469 रुपए का 18 ई-टिकट, एक लैपटॉप व दो मोबाइल बरामद किया है। बता दें कि आरपीएफ की टीम इसके पीछे एक माह से लगी हुई थी। इससे पहले पटना जंक्शन आरपीएफ की टीम ने पटना सिटी इलाके से इसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टिकट बनाने वाले शातिर मनीष को गिरफ्तार किया था।
आरपीएफ अधिकारी कश्यप ने बताया कि मूल रूप से दरभंगा का रहने वाला गोपाल पिछले 10 साल से रेल टिकट का गोरखधंधा चला रहा था। वो एक टिकट पर टिकट के मुल रकम से 8 सौ से 1 हजार रुपए अधिक लेता था व टिकट बनाने के बाद वो सारे रिकॉर्ड लेपटाॅप से डिलीट कर देता था।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More