
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए जहां उनके फैंस के साथ बॉलीवुड कलाकार शेखर सुमन लगातार इस मामले किसी साजिश की बात करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं सुशांत के निधन के एक महीने के उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर भारत के गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की1 मामले को लगातार बढ़ता देख अब इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस जांच पर संतुष्टी जताई है। सुशांत केस में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने हाल ही में कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ऐसे मामलों को संभालने में सक्षम है, क्योंकि वे पेशेवर प्रतिद्वंद्विता सहित मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अभी तक की जांच में किसी साजिश का खुलासा नहीं हुआ है और जांच पूरी होने के बाद पूरी डीटेल सामने रखी जाएंगी। बांद्रा पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है और लगातार उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जो एक्टर से संपर्क में थे। पुलिस ने अब तक इस मामले में 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थिति अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत फांसी लगाकर होने से बताई गई। हालांकि मुंबई पुलिस अभी भी सुशांत के मामले में डीटेल फरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More