बड़ी खबर

अपनी मर्जी से डीजीपी नियुक्त करेगी पंजाब सरकार, बिल लाने का फैसला

Bharat Varta Desk: पंजाब की भगवंत मान  सरकार राज्य में अपनी मर्जी के पुलिस अफसर को डीजीपी नियुक्त करने के लिए विधानसभा में बिल लाने की तैयारी में है. आप सरकार 20 जून के स्पेशल सत्र में बिल सदन में रखेगी. इस बिल के जरिए सरकार पंजाब पुलिस एक्ट में संशोधन करना चाहती है. ड्राफ्ट के मुताबिक प्रदेश में एक कमेटी बनेगी. जिसके अध्यक्ष हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस होंगे.

कमेटी पुलिस अफसरों का पैनल फाइनल करके सरकार को भेजेगी और सरकार पैनल में से किसी एक अफसर को पंजाब का डीजीपी नियुक्त कर सकेगी.

फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्या होगा….

लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्या होगा? इस आदेश के अनुसार राज्य सरकार नए डीजीपी के लिए यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग को सीनियर मोस्ट पुलिस अफसरों के नाम भेजती है. इसके बाद यूपीएससी उनमें से तीन अफसरों का पैनल सेलेक्ट करके राज्य सरकार को वापस भेजती है फिर यूपीएससी के पैनल में शामिल तीन में से किसी एक अफसर को राज्य सरकार डीजीपी नियुक्त करती है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago