
पटना : बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वे अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में बतौर इंस्पेक्टर पदस्थापित थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी के निर्देश पर उन्हें सस्पेंड किया गया है। सीआईडी के डीआईजी ने सस्पेंड ऑर्डर जारी कर दिया है।
बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह पर कोरोना काल में आपत्तिजनक एवं निराधार टिप्पणी करने का आरोप है। उनके टिप्पणी को अनुशासनहीनता माना गया है। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके द्वारा समर्पित किए गए जवाब को पुलिस मुख्यालय ने संतोषप्रद नहीं पाया। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More