
Bharat varta desk: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर वोट गिराए जा रहे हैं। दिन में 1 बजे तक 37.50 फ़ीसदी वोट पड़े हैं । समाचार लिखे जाने तक 39 फीसदी वोट पड़ने की जानकारी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के सभी प्रमुख नेता लोगों से अधिक से अधिक मतदान में शामिल होने की अपील कर चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 35 सीटों की जरूरत होती है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More