Uncategorised

सीवान में सनकी ने पत्नी और पांच बच्चों को काट डाला, तड़प-तड़पकर चार की मौत

सिवान संवाददाता: अहले सुबह सीवान में दिलदहलाने वाली घटना घटी है। एक सनकी शख्स ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों पर तेज हथियार से वार किया, जिसमें चार बच्चों को उसने काट डाला। बच्चे उसकी आंखों के सामने तड़प-तड़पकर मरते रहे और वो देखता रहा। सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहां अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात की घटी इस घटना से सनसनी फैल गई है।

नशे में धुत एक अधेड़ ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को घर में रखे तेज हथियार फसुली से काट डाला। इस घटना में जहां चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं जख्मी पत्नी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी है। जबकि एक बेटी का इलाज सीवान में चल रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago