
Bharat varta desk:
राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने जलदाय विभाग के अपर मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल समेत कई अधिकारियों और ठेकेदारों के आवास पर छापेमारी की है। राजस्थान में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है। सुबह करीब 8 बजे ईडी की तीन टीमें सचिवालय पहुंची और सुबोध अग्रवाल के कार्यालय पर सर्च करना शुरू किया। गांधी नगर स्थित जलदाय विभाग के एक सीनियर अधिकारी के घर पर भी ईडी की टीमें सर्च कर रही हैं। इसके अलावा, ईडी की टीम ने जयपुर, अलवर, नीमराना, बहरोड़ और शाहपुरा जैसे शहरों में भी छापेमारी की है। इन छापों में जलदाय विभाग के अधिकारियों, ठेकेदारों और अन्य लोगों के घरों, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई है।
बता दें कि करीब 2 महीने पहले भी ईडी ने जयपुर में अलग-अलग जगह रेड मारी थी। सर्च के दौरान ढाई करोड़ रुपए कैश और सोने की ईट मिली थी। ईडी को प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया और कल्याण सिंह कव्या के घर से कई दस्तावेज भी मिले थे। इसके बाद सीनियर आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का नाम सामने आया था।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More