बड़ी खबर

सदन से बाहर तक दिखा तेजस्वी का तेवर, कहा नीतीश के मंत्रियों को क ख ग भी नहीं आता

पटना संवाददाता: बजट सत्र के पांचवें दिन बिहार विधान सभा के भीतर और बाहर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपना आक्रामक तेवर दिखाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्रियों को क ख ग भी नहीं आता. वे ना तो सवालों को समझते हैं ना जवाब दे पाते हैं. तेजस्वी के सवालों पर आज मंत्री मुकेश सहनी चक्कर में फंस गए थे गए थे . उन्होंने मुकेश सहनी को रिचार्ज कूपन तक कह डाला.उन्होंने उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री को भी लपेटा .

क्यों कहा लोकतंत्र के मंदिर में क्या हो रहा है
विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस लोकतंत्र के मंदिर में क्या हो रहा है. सीपीआई माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम के साथ कल एक थानेदार ने विधानसभा में बता धक्का-मुक्की कर दिया. तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को भी इसकी शिकायत की है. यह विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है. विधानसभा में कभी नेताओं के साथ घटना हो रही है तो कभी पत्रकारों के साथ. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर तरह से फेल हो चुके हैं. उन्होंने अपराध को अपराधियों के हवाले कर दिया है. कल सीतामढ़ी में दारोगा की शराब तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आज आईजी घटना की जांच करने वहां गए तो अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मार दी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

11 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

12 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago