ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक सरयू राय के खिलाफ FIR

Bharat varta desk

पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना मे FIR दर्ज कराया गया है. आहार पत्रिका प्रकाशन मामले में मनोज सिंह ने FIR दर्ज कराया है.अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज सिंह अरगोड़ा थाने में दिए आवेदन में लिखा है कि सरयू राय ने रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए विभाग से प्रकाशित आहार पत्रिका के मुद्रण, प्रकाशन और वितरण के लिए अपने नजदीकी लोगों को 3.38 करोड़ का अवैध भुगतान किया है. मनोज सिंह ने आरोप लगाया है कि पत्रिका के प्रकाशन के लिए कोई टेंडर भी नहीं निकाला गया. पूरे मनोज सिंह ने तत्कालीन विभागीय मंत्री सरयू राय, उनके निजी सहायक और आहार पत्रिका के कार्यकारी संपादक के अलावा सुनील शंकर एवं अन्य पर गंभीर आरोप लगाया है. मामले से संबंधित सभी कागजात उन्होंने थाने को उपलब्ध भी कराया है. मनोज सिंह के लिखित आवेदन पर अरगोड़ा थाने में केस नंबर 228/ 24 दर्ज कर लिया गया. अरगोड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

10 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

11 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago