पॉलिटिक्स

विकासोन्मुख, दूरदर्शी, निरंतरता और विश्वास का बजट है मोदी सरकार का अंतरिम बजट : संजय मयूख

Bharat Varta Desk : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख, प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद् सदस्य डॉ. संजय मयूख ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश किया गया आज का अंतरिम बजट 2024-25 विकसित भारत की भव्य इमारत के चार स्तंभों- गरीब, युवा शक्ति, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह बजट रामराज्य की परिकल्पना को चरितार्थ करता हुआ बजट है। गरीब, किसान, मातृशक्ति और युवाओं के कल्याण, उत्थान और सम्मान के प्रति समर्पित इस बजट के लिए मैं मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।
मयूख ने कहा कि इस अंतरिम बजट में अगले पांच सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लगभग 2 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया है जिससे हर बेघर को घर मिलेगा। अगले पांच सालों में 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार चली है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को वैश्विक बनाने के लिए सरकार का निर्णय स्वागतयोग है क्योंकि यह आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य साकार करने में सहायक साबित होगा। धार्मिक पर्यटन, प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का सरकार का लक्ष्य अमृत काल में पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
आगे मयूख ने कहा कि यह बजट विकास और विरासत को समृद्ध करने वाला बजट है। यह बजट पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के गुणात्मक और मात्रात्मक परिवर्तन का एक उत्कृष्ट सारांश है। इस बजट का सार यह है कि हम सबका साथ, सबके प्रयास से एक ऐसा विकसित भारत बनाना चाहते हैं, जो सबकी चिंता करे और जिसे अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व हो।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

2 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

2 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

15 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago