
Bharat Varta Desk : देश के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे, आज ये स्पष्ट हो जाएगा. 15वें राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू और संयुक्त विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है. हालांकि, चुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीतने की संभावना लगभग तय है. अगर ऐसा हुआ तो द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी. इससे पहले इस पद तक कोई आदिवासी महिला नहीं पहुंच पाई है.
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले राउंड के बाद जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में हैं, और 208 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए हैं. 15 वोटों को अवैध घोषित किया गया है. अब विधायकों के वोटों की गिनती की जा रही है.
बता दें कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में से 233 सांसदों को वोट डालने की इजाजत थी (मनोनीत सांसद वोट नहीं डाल सकते). इसके साथ ही लोकसभा के 543 सदस्यों को वोटिंग की अनुमति मिली थी. 15 सांसदों का वोट अवैध घोषित हो गया. 8 सांसदों ने मतदान नहीं किया.
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More