बड़ी खबर

राबड़ी और तेज प्रताप से ईडी की पूछताछ

Bharat varta Desk

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मंगलवार सुबह पटना के ईडी कार्यालय पहुंचीं। रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले (नौकरी के बदले जमीन घोटाला) के मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी दोपहर सवा 12 बजे ईडी कार्यालय में पेश हुए। उनसे इस केस में पहली बार पूछताछ हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी समन किया। उनसे बुधवार को पूछताछ की जा सकती है।

यहां बता दें कि यूपीए कार्यकाल के दौरान जब लालू यादव रेल मंत्री (2004-2009) थे। उस समय रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियमों की अनदेखी करते हुए कई अभ्यर्थियों को नौकरी पर रखा गया था। इसके बदले में लालू परिवार और उनके करीबियों के नाम पर बेशकीमती जमीनें औने-पौने दाम पर लिखवाई गई थीं। सीबीआई इस केस के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है। वहीं, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इसकी जांच में जुटी है। लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी एवं तेज प्रताप यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ दोनों ही एजेंसी चार्जशीट दायर कर चुकी है। ये फिलहाल जमानत पर हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

52 minutes ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

16 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

16 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago