मनोरंजन

राजस्थानी गीत गाने में भागलपुर की रिया शर्मा अव्वल


Bharat varta desk:
राजस्थानी गीत गाने में भागलपुर की छात्रा रिया शर्मा बिहार में सबसे अव्वल रही हैं। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय शाखा, पटना ने ऑनलाइन राजस्थानी गीत- संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 23 मई से 25 जून के बीच करवाया था। इसमें राजभर के बच्चों से राजस्थानी भाषा में गीत का गायन करते हुए वीडियो मंगाया गया था। प्रवक्ता चांद झुनझुनवाला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भागलपुर की बेटी रिया शर्मा को राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है।
बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, भागलपुर शाखा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, महामंत्री अनिल खेतान, सचिव ओमप्रकाश कनोडिया, पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार बाजोरिया ने रिया को बधाई दी है। चांद झुनझुनवाला ने बताया कि रिया के गाए गीत पूरे राज्य में पसंद किए जा रहे हैं। राज्य भर से उसे बधाइयां मिल रही हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago