
Bharat varta desk:
नीतीश सरकार को आज बहुमत साबित करना है। इसके पहले महागठबंधन दल से आने वाले विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव भाजपा के नंदकिशोर यादव ने विधानसभा में पेश किया। उसके बाद अध्यक्ष अपने आसन से उठ गए और विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद हजारी ने कार्यवाही का संचालन करना शुरू कर दिया है।
बहुमत साबित करने के पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी ने पाला बदलते हुए जनता दल यू का दामन थाम लिया है। दोनों विधायक विधानसभा में सत्ता पक्ष की ओर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। चेतन आनंद बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे हैं जबकि नीलम देवी मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं।
इस तरह नीतीश कुमार के 28 जवनरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद खेला करने का दावा करने वाले तेजस्वी यादव के साथ जदयू ने खेला कर दिया है।बिहार में भाजपा के 78 विधायक हैं जबकि जदयू के 45, हम के 4 और निर्दलीय 1 हैं जो एनडीए खेमे में हैं. वहीं महागठबंधन में राजद के 79, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 16 विधायक हैं। वहीं सदन में बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों की जरूरत है। ऐसा दिख रहा है कि नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित कर देगी।
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More
Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More