
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज स्वयं पुलिस महानिदेशक से इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या से सम्बंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस हत्याकाण्ड के उद्भेदन के लिए एसआईटी गठित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस हत्याकाण्ड के अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी तरह के अपराध की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्ती से पेश आए।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More