Bharat varta desk:
बिहार की सियासत में एकाएक तब हलचल होती दिखी जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए. नीतीश कुमार के राज्यपाल से मिलने का क्या उद्देश्य था यह स्पष्ट तौर पर सामने आया भी नहीं था कि भाजपा के सांसद व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी राज्यपाल से मिलने पहुंच गए. इसके कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं मगर सुशील मोदी ने कहा कि महज यह संयोग था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को 4 वर्षीय डिग्री कोर्स लागू करने में बाधा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल उच्च शिक्षा को सुधारने में लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज भवन में का काम भी चल रहा है। यह जिम्मा राज्य सरकार का होता है जिसका निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री राजभवन गए थे। यह भी बताया गया कि 10 जुलाई से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस कोटे के दो मंत्री भी बनाए जाने की चर्चा है।
Bharat.varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को कहा कि… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाकर पूर्वी भारत को… Read More
Bharat varta Desk ED ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री… Read More
सब मिलकर आदतें सुधारें तो और बड़ी बनेगी पहचान : नीतू नवगीत Bharat Varta Desk… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वरिष्ठ अधिकारी रहे और झारखंड व दिल्ली में… Read More