
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने खान एवं भूतत्व और उद्योग सचिव पूजा सिंघल से मुलाकात की। उन्होंने घाटशिला के सुरदा स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की बंद माइंस को शुरू करने एवं पन्ना माइंस को नीलाम कर खनन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
मालूम हो कि जमशेदपुर और घाटशिला का प्रमुख पीएसयू, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड 31 मार्च 2020 से बंद है। राज्य सरकार 15 दिनों के अंदर एचसीएल की माइनिंग लीज रिन्यूअल कर भारत सरकार को भेजा देगी, जहां एनवायरमेंटल क्लीयरेंस-टू की स्वीकृति मिलने के बाद खनन कार्य प्रारंभ होगा। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
दो माह में पन्ना माइंस की नीलामी प्रक्रिया होगी पूर्ण
मुख्यमंत्री के निर्देश पर घाटशिला स्थित पन्ना माइंस की जी-4 अंतर्गत नीलामी की प्रक्रिया को स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य सरकार पहल करते हुए अगले दो माह के अंदर घाटशिला स्थित पन्ना माइंस की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करेगी। इससे जल्द से जल्द खनन प्रारंभ हो सकेगा। साथ ही अवैध खनन पर भी अंकुश लगेगा और राज्य सरकार को राजस्व और हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। ज्ञात हो कि यहां 11 हजार किलोग्राम पन्ना का भंडार है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More