
Bharat varta desk: जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में महिला सिपाही, उसकी मां और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सबसे आश्चर्य की बात है कि तीनों की हत्या पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में कर दी गई है।
मृतकों में महिला सिपाही सविता हेंब्रम (30), उसकी मां लखिया मुर्मू (70) और सविता की बेटी गीता हेंब्रम शामिल हैं जिन्हें धारदार हथियार से मौत का घाट उतारा गया है।
मृतिका के बहन ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। पति की जगह अनुकंपा की नौकरी मिलने से उसके ससुराल वाले नाराज थे। शुरू में वे नहीं चाहते थे कि उसे नौकरी मिले और इसके लिए उन्होंने विवाद भी खड़ा किया था। पुलिस अधिकारियों को लिखकर आपत्ति भी दी थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मारने वाले मेहमान बनकर आए थे। बड़ी सफाई से तीनों की हत्या कर और क्वार्टर के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर चलते बने।
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More
Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More