
Bharat varta desk:
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने अपने तेवर दिखाते हुए जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद विधान मंडल की करवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। उसके बाद महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर काफी नाराज हुए। यहां बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों के दौरान राजद एमएलसी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच हुए विवाद के बहाने मुख्यमंत्री पर लगातार प्रहार किया था। इसके पहले सुनील सिंह का दिल्ली के एक कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखीं गई थीं। इन तस्वीरों में सुनील सिंह बड़े ही आत्मीय ढंग से गृह मंत्री से मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इन सभी बातों को लेकर सुनील सिंह पर अपनी खूब नाराजगी जाहिर की। उधर सुनील सिंह ने भी मुख्यमंत्री को जवाब देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। सुनील सिंह ने बाद में मीडिया को बताया कि भाजपा में शामिल होने या उनकी निष्ठा पर सवाल उठाने वाले सुन लें कि वे पिछले 27 साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू परिवार के साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सुनील सिंह को ही नहीं जनता दल यू और कांग्रेस के कई विधायकों को भी खूब लताड़ा और कहा कि भाजपा के प्रलोभन में नहीं आएं, जनता को जवाब देना पड़ेगा।
सदन में भाजपा का हंगामा
आज सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने अपनी बात रखी। अध्यक्ष ने दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक प्रस्ताव रखा। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विधानसभा अध्यक्ष भाजपा विधायकों से शांत रहने की अपील करते रहे लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
तेजस्वी से इस्तीफे की मांग
विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इस्तीफा देना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले पर चुप क्यों हैं। उन्हें इस पर जवाब देना होगा।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More