
Bharat varta desk: झारखंड खनन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज एक बार फिर निलंबित खान सचिव पूजा सिंघल के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आज ईडी ने हजारीबाग में मोहम्मद इज़हार अंसारी के ठिकानों से ₹3.5 करोड़ बरामद किए हैं। जांच एजेंसी ने यह छापेमारी IAS पूजा सिंघल केस में की है जिसे पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (JSMDC) के पूर्व मैनेजर एवं बालू प्रभारी अशोक कुमार सिंह समेत करीब एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर भी ED ने छापेमारी की है।
वहीं दूसरी ओर कर्नाटक लोकायुक्त के एंटी करप्शन विंग ने गुरुवार को भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। प्रशांत मदल के कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली है। जानकारी हो कि मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More