बड़ी खबर

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम योगी ने मंत्री जितिन प्रसाद के ias ओएसडी को हटाया, 350 इंजीनियरों के तबादले में मंत्री की भूमिका की भी जांच

Bharat varta desk:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े संदेश देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के आईएएस ओएसडी को हटा दिया है। उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर भारत सरकार को वापस करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यही नहीं उन पर विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुशंसा भी भारत सरकार से की गई है।
मंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार पांडे उत्तर प्रदेश आने के पहले केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मामले से संबंधित विभाग में अवर सचिव के पद पर तैनात थे। जितिन प्रसाद जब उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हुए तो आईएएस अनिल पांडे ने उत्तर प्रदेश में आने का आवेदन दिया। प्रदेश की सरकार ने उन्हें अपने यहां बुला लिया।
पिछले दिनों 200 कार्यपालक अभियंता समेत करीब 350 सौ इंजीनियरों के ट्रांसफर में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एचडी पर कार्रवाई की गई है। कई ऐसे इंजीनियरों के भी तबादले किए गए हैं जो अभी इस दुनिया में नहीं हैं।
शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने जांच के लिए 3 आईएएस अफसरों की कमेटी बनाई थी।
कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने सभी बिंदुओं की जांच की। समिति ने जांच के दौरान पाया कि मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडे के खिलाफ कई शिकायतें हैं। कमेटी की अनुशंसा पर कार्रवाई की गई है। यह बताया जा रहा है कि इसमें विभागीय सचिव और प्रमुख सचिव की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि ट्रांसफर में हुए लेनदेन में विभागीय मंत्री की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

4 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago