
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के समापन समारोह में रजत पदक के साथ छाया बिहार
रजत पदक बिहार के लोकल व्यवसायियों का सम्मानः विवेक रंजन मैत्रेय
नई दिल्लीः भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन अवसर पर प्रगति मैदान स्थित आई टी पी ओ लाउंज में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें आई टी पी ओ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप सिंह खरोला, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीभू नायर व विभिन्न राज्यों के आधिकारी शामिल हुए। समारोह में ओवरऑल बेस्ट पैवेलियन का रजत पदक बिहार को प्रदान किया गया। पदक प्रदीप सिंह खरोला ने प्रदान किया। बिहार पैवेलियन की ओर से बिहार के हैंडलूम, रेशम और UMSAS के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने पदक ग्रहण किया।
अपने संबोधन में प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि आई आई टी एफ भारत का वास्तविक गौरव है। लोग इस इवेंट का इतजार करते हैं। हमारी विरासत और हमारे शिल्पी ही भारत की असली ताकत हैं। इस वर्ष हमारी थीम लोकल टू ग्लोबल थी, जिसमे देश के कोने कोने के उत्पाद बनाने वालों ने भाग लिया। मेले से उनको एक वैश्विक पटल मिला है।
बिहार पवेलियन से पदक लेने वाले निदेशक हैंडलूम, रेशम और UMSAS विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि यह रजत पदक बिहार के लोकल (क्षेत्रीय) स्तर पर व्यवसाय करने और पवेलियन में स्टॉल लगाने वालो को सम्मान है। इस वर्ष हमने मेले के थीम के अनुसार ही पहली बार 50 लोगो को स्टॉल उपलब्ध कराया था, जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोग अपने उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय कर सके। बिहार पैवेलियन को पदक मिलने से प्रफुल्लित, पैवेलियन डायरेक्टर गोपी ने कहा कि यह पदक थीम के अनुरूप काम करने का प्रतिफल है। हमने फेसिया से लेकर पैवेलियन के भीतर, हर जगह थीम को ध्यान में रख कर काम किया। उन्होंने बताया की इस वर्ष मेले में बिहार पवेलियन का कुल राजस्व एक करोड़ से ज्यादा हुआ है।
Bharat varta Desk पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More