
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजस्थान में सभी को चौंकाते हुए सीएम पद के लिए ब्राह्मण चेहरा भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी। मिला जानकारी के मुताबिक, सीएम पद के लिए वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा था। इस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। पहले वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा था। हालांकि धीरे-धीरे उनका नाम सीएम पद की रेस से गायब हो गया। आज होने विधायक दल की बैठक के लिए जब विधायक पहुंचने लगे तो कई लोगों के नाम रेस में चलने लगे। सीएम की रेस में दीया कुमारी, अनीता भदेल, कैलाश चौधरी सहित कई दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में चलते रहे। लेकिन बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी उस चेहरे को आगे कर दिया, जिसकी चर्चा नहीं थी।
विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इसके बाद जेपी नड्डा का राजनाथ सिंह के पास कॉल आया। इसके बाद एक पर्ची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हाथ में दी गई। इस पर्ची में राज्य के होने वाले सीएम का नाम था। वसुंधरा राजे ने मीडिया के सामने आकर भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया।
भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More