पॉलिटिक्स

बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर लालू परिवार

Bharat varta desk:

बिहार के बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हुई. पीएम मोदी पिछले पांच दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आए. हवाई अड्डा मैदान परिसर में बने सभास्थल पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने 12800 करोड़ की योजनाओं की सौगात यहां से दी.  उत्तर बिहार की कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया. वहीं पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों को संबोधित किया. पीएम मोदी विपक्षी नेताओं पर जमकर गरजे.

आज की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं थे.पीएम मोदी का स्वागत जदयू के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी किया. विजय चौधरी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ की और बिहार के लिए उनके योगदान का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पिछली बार चुनाव में एक कसक बाकी रह गयी थी. 40 में 39 सीटें एनडीए ने जीती थीं. इस बार जैसा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में 40 की 40 सीटें एनडीए जीतेगी. जदयू के मंत्री ने कहा कि आपने जैसा कहा है वैसा ही होगा और अबकी बार 400 पार होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने माता सीता और लव कुश की धरती को प्रणाम करके संबोधन शुरू किया. उन्होंने कहा कि ये वहीं धरती है जिसने मोहनदास जी को महात्मा गांधी बनाया. ये भारत की आजादी की नयी चेतना की धरती है. पीएम ने संबोधन शुरू करके जनसभा को अपने अंदाज में .. प्रणाम कर तानी.. कहकर प्रणाम किया. बिहार की प्रतिभा और मूल्य का बखान उन्होंने किया. पीएम ने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना उतना ही जरूरी है. डबल इंजन की सरकार में विकास के पंख लगने की बात पीएम ने की. बिहार की परियोजनाओं का जिक्र पीएम ने अपने संबोधन में किया.

अपने संबोधन में युवाओं के पलायन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने जंगलराज का जिक्र किया. परिवारवाद पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि अपने परिवार की केवल फिक्र करके बिहार के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया. पीएम ने कहा कि केवल एक ही परिवार यहां फलता-फूलता गया. नौकरी के बदले जमीन मामले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा जिम्मेवार है. इन्होंने उनका भाग्य छीन लिया. ये एनडीए सरकार है. ये जंगलराज से बचाकर बिहार को इतना आगे लायी है.

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार का प्रयास है कि युवाओं को यहीं नौकरी व रोजगार मिले. बुधवार को जिन परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन पीएम ने किया, उन परियोजनाओं का मकसद इसी उद्देश्य से जोड़ा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

6 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago