
Oplus_131072
Bharat varta Desk
मझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के आठवें संस्करण में शिरकत की. इस दौरान सीएम ने झारखंड की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था में झारखंड अहम रोल निभा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश के लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाए जाते हैं. झारखंड कई खनिजों और उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चे माल का सबसे बड़ा उत्पादक है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां लंबे समय से खनिज आधारित कई उद्योग स्थापित हैं. कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है. लेकिन, मौजूदा परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है. इसके लिए यहां नए उद्योग लगाने की नई पहल की जा रही है.
बजनेस समिट के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा है, खूबसूरत घाटियां हैं और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां झारखंड पीछे रह सकता है. यूरेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज झारखंड में ही उपलब्ध हैं. इससे संबंधित उद्योग भी लगाए जा सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में देश-विदेश से आए अतिथियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है. इससे यह जानने और समझने का मौका मिलेगा कि निवेशकों के सहयोग से हम झारखंड के समग्र विकास की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं. इसी आशा और अपेक्षा के साथ मैं बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 में आए उद्यमियों और निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं. आप निवेश करें, ताकि झारखंड राज्य भी विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़े.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More