बड़ी खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का किया शिलान्यास

Bharat varta desk:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के संभल दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पर कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया है। वैदिक मंत्रों के साथ पीएम ने कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी बैठे हुए नजर आए। इस मंदिर को श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट की तरफ से बनवाया जा रहा है। इसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने देशभर से 11000 से अधिक साधु-संत पहुंचे हैं।

पीएम मोदी बोले- कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला


संभल में हिंदू तीर्थ कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आज संतों की भक्ति और जनता की भावना से एक और पवित्र स्थान की आधारशिला रखी जा रही है। आचार्यों और संतों की उपस्थिति में भव्य कल्कि धाम की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था का एक और महान केंद्र बनकर उभरेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है, इसलिए यह दिन और भी पवित्र और अधिक प्रेरणादायक हो जाता है। इस अवसर पर मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में आदरपूर्वक नमन करें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

पीएम मोदी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि हर किसी के पास देने के लिए कुछ न कुछ है लेकिन मेरे पास कुछ नहीं है, मैं केवल अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकता हूं। प्रमोद जी, अच्छा हुआ आपने मुझे कुछ नहीं दिया, वरना जमाना ऐसा बदल गया है कि अगर आज के जमाने में सुदामा श्री कृष्ण को चावल देते और वीडियो सामने आ जाता तो सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी जाती और फैसला आएगा कि भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया था और भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे। बेहतर होगा कि आपने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कुछ नहीं दिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago