पॉलिटिक्स

पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा कांग्रेस छोड़ राजद मे हुए शामिल

पटना : ललित नारायण मिश्र के पोते और जाले से पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा राजद में शामिल हो गए हैं। राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई। ऋषि मिश्रा ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस नेता को राजद में शामिल कराकर तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को झटका दिया है। तेजस्वी यादव ऋषि मिश्रा को गर्मजोशी से गले मिलकर पार्टी में शामिल कराकर यह संकेत दिया है कि वे कांग्रेस से खफा हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ऋषि मिश्रा ने आज हमारी पार्टी की सदस्यता ली है। इससे पूरे बिहार में पार्टी को मज़बूती मिलेगी। खुशी की बात है कि है जो लोग बिहार का विकास चाहते हैं, ऐसे लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

ऋषि मिश्रा ने कहा कि राजद से कोई नया रिश्ता नहीं है। उपचुनाव में भी राजद के कारण हम विधायक बने थे। राजद सबसे मजबूत पार्टी है। मिथलांचल में राजद अब मजबूत होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago