
Bharat varta desk: बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और विशेष आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्णिया एसपी दयानंद के बाद अब नगर निगम का जूनियर इंजीनियर शिव शंकर सिंह पर निगरानी का शिकंजा कसा है। आज सुबह से हो रही छापेमारी में उसकी करोड़ों की चल अचल संपत्ति उजागर हुई है। नगर निगम में 20 वर्षों से पदस्थापित जूनियर इंजीनियर के पूर्णिया, सहरसा और पटना स्थित मकानों को खंगाला गया तो एक दर्जन जमीन के प्लॉट, भारी मात्रा में कैश और जेवरात , कई फ्लैट और करोड़ों के बैंक अकाउंट और निवेश का पता चला है।
इंजीनियर के सहरसा स्थित पैतृक घर पर भी छापेमारी हुई है। उन्होंने पटना में भी फ्लैट और करोड़ों की कमाई अर्जित की है। पूर्णिया में इंजीनियर के ऑफिस और घर को खंगाला गया है। निगरानी विभाग उनकी चल और अचल संपत्ति का आकलन कर रही है।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More