धर्म/अघ्यात्म

पर्यटन सचिव पहुंचे बटेश्वर धाम, पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास

‍‍bharat varta desk: बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल आज बाबा बटेश्वर धाम पहुंचे। भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत बटेश्वर मंदिर गंगा किनारे अवस्थित है। यहां से कुछ दूरी पर अंतीचक गांव में विक्रमशिला के ऐतिहासिक अवशेष भी हैं। उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा के बाद इस स्थल के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास की संभावना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर से लेकर विक्रमशिला तक पर्यटकों की सुविधाओं के विकास के लिए कई तरह के काम किए जाने की योजना है।

इस मौके पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से अध्यक्ष विश्व खिताब ने प्रधान सचिव को बाबा बटेश्वर मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यात्री संघ की ओर से आज सावन की पहले दिन से बाबा मंदिर में अष्टयाम शुरू किया गया है और बिजली- बत्ती का इंतजाम किया गया है। अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि संतोष मल्ल भागलपुर जिले के जिला अधिकारी रह चुके हैं। इसलिए अब उम्मीद की जाती है कि यहां सालों से लंबित पर्यटन सुविधाओं के क्रियान्वयन को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

प्रधान सचिव ने जानकारी दी है कि पर्यटन विभाग विभाग, बिहार सरकार द्वारा “श्रावणी मेला 2022” के अवसर पर कावरियों को बेहतर सुविधा एवं सहयोग प्रदान करने हेतु, श्री नारायण प्रसाद, मंत्री पर्यटन विभाग, प्रधान सचिव संतोष मल्ल एवं अपर सचिव कंवल तनुज के द्वारा “कांवर यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन” का उद्घाटन 13 जुलाई को किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

14 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

15 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago