पटना, भारत वार्ता संवाददाता : दिसंबर महीने में लगाए गए महा सेल की बदौलत बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी मॉल की बिक्री ने नया कीर्तिमान बनाया। खादी, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट पर पहली बार दिए गए 50% की महा छूट ने खादी प्रेमियों और दूसरे ग्राहकों को आकर्षित किया। नतीजन पूरे माह में तीन करोड़ 92 लाख के खादी एवं बिहार हैंडलूम के सामान की बिक्री हुई। इससे पहले किसी एक माह में सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड नवंबर, 2019 में बना था। उस समय खादी मॉल नया नया बना था और ग्राहकों ने मॉल की स्थापना का जोरदार तरीके से स्वागत करते हुए 2 करोड़, 39 लाख के खादी के सामानों की खरीद की थी। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि दिसंबर 2022 में सर्वाधिक बिक्री वाले दिन का रिकॉर्ड पांच बार टूटा। सबसे अधिक बिक्री का पुराना कीर्तिमान 21 मार्च, 2021 को बना था जब खादी मॉल में 15.84 लाख रुपया के खादी वस्तुओं की बिक्री हुई थी। इस बार 1 दिसंबर को 18.54लाख, 2 दिसंबर को 20.68 लाख, 3 दिसंबर को 23.35 लाख, 4 दिसंबर को 22.39 लाख और 31 दिसंबर को 20.77 लाख रुपयों के बिहार खादी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री हुई। उन्होंने कहा कि हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर 11 जनवरी 2022 तक 50% के महा छूट की व्यवस्था की गई थी। अब खादी सहित सभी उत्पादों पर 50% की छूट 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि खादी को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं के बीच विशेष तौर पर लोकप्रिय बनाने के लिए महाछूट, लोक गायिका मैथिली ठाकुर को ब्रांड एंबेसडर बनाना, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान सहित प्रमुख संस्थाओं के साथ आपसी सहयोग पर करार, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, खादी मेलों का आयोजन सहित कई नए कदम उठाए गए हैं।
खादी मॉल के कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी कर्मचारियों को लोक गायिका और ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर के हाथों पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने कहा कि नए साल में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को बिहार खादी से जोड़ने के लिए अभिनव प्रयास किए जाएंगे।
Bharat.varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को कहा कि… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाकर पूर्वी भारत को… Read More
Bharat varta Desk ED ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री… Read More
सब मिलकर आदतें सुधारें तो और बड़ी बनेगी पहचान : नीतू नवगीत Bharat Varta Desk… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वरिष्ठ अधिकारी रहे और झारखंड व दिल्ली में… Read More