
नई दिल्ली: प्रियंका राधाकृष्णन को न्यूजीलैंड की मंत्री बनी जो इस पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय मूल की नागरिक हैं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिनमें प्रियंका भी शामिल है. दो सप्ताह पहले अर्डर्न की पार्टी ने देश के आम चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी. भारत में जन्मी लेबर पार्टी की नेता प्रियंका (41) ने कहा, ”आज बहुत ही खास दिन है. मैं हमारी सरकार का हिस्सा बनने की विशेष भावना से अभिभूत हूं.”उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ”मुझे बधाई संदेश भेजने वाले सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया. मंत्री नियुक्त किये जाने पर अभिभूत हूं इस कार्यकाल में मंत्रियों के उत्कृष्ट समूह के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं.” प्रियंका चेन्नई में जन्मी थीं लेकिन उनका परिवार केरल के पारावूर से है. उन्होंने स्कूल तक पढ़ाई सिंगापुर में की फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड आ गईं. उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी की जाती रही हैं. लेबर पार्टी की ओर से पहली बार सितम्बर 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई थीं. 2019 में, उन्हें जातीय समुदायों के लिए मंत्री की संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था. इस क्षेत्र में उनके काम ने विविधता, समावेश जातीय समुदायों की मंत्री के रूप में उनकी नयी भूमिका के लिए उनका आधार तैयार किया.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More