
पटना: राजद के विधायक डॉ. मुकेश रौशन हाथ में बीपी जांचने की मशीन और आला लेकर मंगलवार को विधानसभा पहुंचे। दरअसल कल बिहार विधान परिषद में राजद एमएलसी सुबोध राय पर नीतीश कुमार के भड़कने के बाद आज महुआ से विधायक डॉ. मुकेश रौशन बीपी मापने की मशीन और आला के साथ पहुंचे थे।
विधायक के हाथ में बीपी मशीन देखकर वहां मौजूद सभी लोग अचरज में पड़ गए। मीडिया ने जब इसको लेकर राजद विधायक ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बिहार के मुखिया आजकल काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं इसलिए बीपी जांचने वाली मशीन लेकर पहुंचा हूं। राजद विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार का गुस्सा ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से मालूम पड़ता है, ऐसे में एक डॉक्टर होने के नाते वह आज बीपी और आला लेकर पहुंचे हैं ताकि मुख्यमंत्री जी की बीपी की जांच हो सके।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More