
भागलपुर संवाददाता: भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बेलखुरिया में जिला युवा कांग्रेस ने किसान महापंचायत का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए.
महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के संगठन प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि केंद्र के तीनों कृषि कानून किसानों के हित के खिलाफ हैं. इसका पूरे देश में कांग्रेस विरोध कर रही है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों ,नौजवानों, मजदूरों ,महिलाओं और वैसे तमाम लोगों के खिलाफ डंडे चलवा रही है जो अपने हक हकूक के लिए आवाज उठा रहे हैं. सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून का विरोध करने के लिए किसान आगे आएं.
खेती और किसान को गुलाम बनाएंगे कृषि कानून: प्रवीण सिंह कुशवाहा
एआईसीसी मेंबर प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कृषि कानून किसानों पर केंद्र सरकार इसलिए जबरन थोपना चाहती है ताकि पूंजी पतियों को मालामाल कर सके. कृषि कानून खेती और किसानों को पूंजीपतियों के हाथों में गुलाम बना देगी. प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को हल देकर सम्मानित किया. महापंचायत का आयोजन प्रवीण सिंह कुशवाहा समर्थक कांग्रेसियों ने ही किया था.
महापंचायत को विधायक अजीत शर्मा ने भी संबोधित किया. जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक अमित आनंद ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया.
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More