
bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार से फिर एक बार झटका मिलने वाला है। तीन सांसद एनडीए का दामन छोड़कर राजद और जनता दल यू में शामिल होने वाले हैं। तीनों सांसद लोजपा के पशुपति पारस गुटके हैं। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने यह ऐलान किया था कि वे नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे। इसके बाद बताया जा रहा है कि 3 सांसदों ने पशुपति पारस को छोड़ने का फैसला लिया है।
इन तीन सांसदों में खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर, वैशाली की सांसद बीणा देवी और नवादा सांसद चंदन सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है इन तीन सांसदों में महबूब अली कैसर राजद के साथ और बीणा देवी, चंदन सिंह जदयू के साथ जा सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में महबूब अली कैसर ने एनडीए में रहते हुए अपने बेटे को राजद से टिकट दिलवाया था। हालांकि तीनों सांसद सीधे तौर पर इन पार्टियों से नहीं जुड़ेंगे और सिर्फ समर्थन करेंगे। लेकिन आज शाम तक वे पटना में एनडीए छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More