
रांची संवाददाता: सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन से मुलाकात कर झारखंड के तीन नये मेडिकल कॉलेज मे नामांकन को लेकर चर्चा की।
ज्ञात हो कि कल ही सांसद सेठ ने इस संबंध में भारत सरकार के स्वास्थ्य केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात की थी।सांसद ने बताया कि झारखंड में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले गए है। एमबीबीएस के लिए एक सत्र के दाखिला के बाद ही अगले सत्र में दाखिला की अनुमति एन एम सी के द्वारा नहीं दी गई। जिससे झारखंड के 300 छात्र एमबीबीएस में नामांकन से वंचित रह गए हैं। वहां के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एमबीबीएस में दाखिला को लेकर अनुमति दें ताकि झारखंड के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। कमीशन के चेयरमैन ने सांसद को बताया कॉलेज में लैब की सुविधा नहीं होने के कारण तथा अन्य आधारभूत संरचना के कमी के कारण परेशानियां आ रही है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More